अरवल: सकरी पेट्रोल पंप के पास नवादा गांव का युवक बाइक से गिरकर हुआ घायल
Arwal, Arwal | Feb 19, 2025 बाइक से घूमने निकला युवक बिट्टू कुमार सड़क हादसे का शिकार हो गया।जिन्हें घायल अवस्था में सदर अस्पताल में इलाज के लिए डायल 112 की टीम की मदद से भर्ती कराया गया है। घटना में उनके दाहिने पांव पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिनका समुचित इलाज कराया जाने की आवश्यकता है। हालांकि बेहोशी की हालत में वह कुछ भी बताने से साफ इनकार किया है।