सागर नगर: पीली कोठी पर मुस्लिम समाज ने आतंकवाद का जलाया पुतला, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि
शुक्रवार दोपहर 3:00 मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में महिला पुरुष पीली कोठी मजार पर एकत्रित हुए और पाकिस्तान और आतंकवाद मुर्दाबाद से लिखी हुई स्लोगन की तख्तियां हाथों में लेकर, हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाएं। साथ ही आतंकी घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की और घटना में मृत हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी।