सोरांव थाना क्षेत्र के हाजीगंज समीप चार पहिया वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। शनिवार की शाम बेचू का पूरा गोहरी निवासी रविंद्र कुमार किसी काम से हाजीगंज आया था । इस दौरान चार पहिया वाहन ने टक्कर मारी दी थी ।