करसोप गांव में छत पर खेल रहे 9 वर्षीय छात्र केशव कुमार जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी रेफर कर दिया। मंगलवार की दोपहर बाद करीब 1:00 बजे छात्र के परिजनों ने बताया कि अस्पताल में इलाज के क्रम में छात्र केशव कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।