काको: ग्राम पंचायत बारा के पंचायत सचिव दिनेश शर्मा को रथ पर सवार कर दी गई अनोखी विदाई
Kako, Jehanabad | Jan 31, 2026 दिनांक 31-01-2026 को ग्राम पंचायत बारा में पंचायत सचिव श्री दिनेश शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर मनरेगा भवन, पाली में भव्य विदाई समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व माननीय मुखिया रीना कुमारी एवं मुखिया प्रतिनिधि गंगा सागर कुंज बिहारी ने किया। इस अवसर पर काको प्रखंड के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंचायत कर्मी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।