रामगढ़: RJD पार्टी का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन रामगढ़ में हुआ आयोजित, पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह रहे मुख्य अतिथि
Ramgarh, Kaimur | Feb 10, 2024 शुक्रवार को रामगढ़ में राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें पार्टी की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान भभुआं विधायक भरत बिंद, मोहनिया विधायक संगीता कुमारी सहित पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।