मोतिहारी: मोतिहारी नगर थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग मामले का किया उद्वेदन
मोतिहारी नगर थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग मामले का उद्भेदन कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आठ घंटे के अंदर कांड का उद्भेदन कर एक विधि विरूद्ध बालक को एक बाईक के साथ निरूद्ध किया है। इस दौरान पुलिस ने एक स्कूटी एक सोने का लौकेट एवं एक ब्लेड बरामद किया है। कांड को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई मे जुटी है। जानकारी मंगलवार को 1:26 बजे मिली।