रामानुजनगर: जिला प्रशासन की त्वरित कार्यवाही से सागरपुर की अंजू को मिली अनुकंपा नियुक्ति
कलेक्टर रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ कमलेश नंदनी साहू, द्वारा आवेदक अंजू सिंह, ग्राम पंचायत सागरपुर को ग्राम पंचायत सचिव के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति आदेश पत्र प्रदाय किया गया। गौरतलब है कि जनपद पंचायत रामानुजनगर अंतर्गत पदस्थ पंचायत सचिव स्वर्गीय राय सिंह का आकस्मिक निधन हो जाने के कारण मृत्यु उपरांत उनकी पुत्री ने आवेदन प्रस्तुत किया था।