इटावा: कीरतपुर गाँव में महिला ने विषाक्त का सेवन कर आत्महत्या का किया प्रयास, डॉक्टर ने भर्ती कर पुलिस को दी सूचना
Etawah, Etawah | Feb 11, 2024 बलरई थाना क्षेत्र के कीरतपुर गाँव निवासी आशा देवी ने पति नीरज कुमार द्वारा खेती के रुपये शराब के लिये खर्च करने से क्षुब्ध आशा देवी ने रविवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसके बाद उनके पड़ोसी महेश ने उन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय पहुँचाया। डॉक्टर श्याम मोहन यादव ने भर्ती कर उपचार सुरु कर पुलिस को मामले की जानकारी दी है।