इटावा: मधुवन वाटिका के समीप पैदल जा रहे युवक को टक्कर मारकर पलटा अनियंत्रित ऑटो, सवारी समेत 2 घायल, ऑटो छोड़ चालक फरार
Etawah, Etawah | Feb 11, 2024 कोतवाली थाना क्षेत्र के पक्का बाग मधुवन वाटिका के समीप पैदल जा रहे। हुसैन वारसी पुत्र मोहम्मद एहमद निवासी मेवाती टोला को शनिवार देर रात तेज रफ्तार ऑटो टक्कर मारकर अनियंत्रित होते हुए पलट गया। ऑटो में बैठी सवारी भूरे सिंह पुत्र शिवनाथ सिंह यादव निवासी कथगवां व हुसैन वारसी घायल हो गया। घटना के बाद ऑटो चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ऑटो को पहुँचाया थाने।