बेतिया के लौरिया में दो अलग-अलग सड़क हादसे, एक युवक की मौत, 60 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल। लौरिया–बगहा मुख्य मार्ग पर गुरुवार की देर रात्रि में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 60 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घटनाओं से क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।