नवरात्रि से पहले लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात, सीएम मोहन यादव ने 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में भेजे 1836 करोड़ भोपाल। नवरात्रि से पहले मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को ग्वालियर जिले के घाटीगांव स्थित शबरी माता मंदिर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में लाड़ली बहना योजना की 34वीं किश्त जारी की।