रियां बड़ी: जसनगर के राजकीय चिकित्सालय का रियांबड़ी उपखंड अधिकारी श्रीकांत व्यास ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रियांबड़ी उपखंड के जसनगर राजकीय चिकित्सालय का रियांबड़ी उपखंड अधिकारी श्रीकांत व्यास ने मंगलवार को औचक निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही चिकित्सालय की साफ-सफाई व जननी सुरक्षा योजना का फ़ीडबैक लिया। उपखंड अधिकारी ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए।