भंगहा थाना में पीटीसी पद पर कार्यरत सुरेंद्र पासवान का एएसआई में प्रोन्नति होने से थाना मे पदस्थापित अन्य पुलिस कर्मियों में हर्ष का माहौल है। प्रोन्नति होने के अवसर पर एक शादे समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर मौजूद एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह तथा थानाध्यक्ष राहुल कुमार मांझी ने प्रोन्नति का बैच लगाया।