गौनहा: परसौनी में मुर्गी व्यवसायी गोलीकांड के मामले में हुआ खुलासा, पुलिस ने तीन देसी कट्टा के साथ 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
परसौनी में मुर्गी व्यवसाय गोलीकांड के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन देसी कट्टा के साथ चार अपराधी को गिरफ्तार किया है, अपराधियों के पास से पुलिस ने दो बाइक को भी जप्त किया है। दरअसल बीते रविवार को यूपी के रहने वाले तीन मुर्गी व्यवसाययों पर उक्त अपराधियों ने गोली चलाई थी जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक सुरक्षित बच गया।