गुरारू: डबुर में छठ पूजा पर कीर्तन प्रतियोगिता का आयोजन होगा
Guraru, Gaya | Oct 26, 2025 क्षेत्रीय छठ पूजा समिति डबुर (देवी स्थान) की ओर से छठ पूजा समारोह के शुभ अवसर पर कीर्तन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव और सचिव सिकंदर पासवान ने रविवार के शाम 5 बजे बताया कि यह कार्यक्रम 27 अक्टूबर 2025, सोमवार की रात 9 बजे से शुभारंभ होगा। बिहार के प्रसिद्ध व्यास रामजी गुप्ता (बक्सर) एवं बुलेट तिवारी (आरा) होंगे।