महाकाल पुलिस ने एक बार फिर फर्ज के साथ मानवता की मिसाल पेश कर श्रेष्ठ उदाहरण पेश किया। पुलिसकर्मियों ने भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आगरा (उत्तरप्रदेश) से आए श्रद्धालु का गुम हुआ बैग रविवार 11:00 बजे उन्हें तलाश कर लौटा दिया। उनकी इस तेजतर्रार कार्रवाई से श्रद्धालु बेहद खुश हुए और धन्यवाद दिया।