मेरठ: भावनपुर में नाला निर्माण को लेकर बवाल, अधिकारियों की मौजूदगी में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे चले; तीन घायल
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के पंचगांव अमर पट्टी में रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बीच सड़क पर नाला खोदने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विरोध के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।