कपासन: कपासन में दिगम्बर सन्त श्री खुशाल भारती जी महाराज का जन्मोत्सव धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया जा रहा है
कपासन में दिगम्बर सन्त श्री खुशाल भारती जी महाराज का जन्मोत्सव धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया जा रहा है।राष्ट्रीय महाकाल सेवा के प्रदेश मीडिया प्रभारी घनश्याम बारेगामा ने गुरुवार शाम 6 बजे दी जानकारी में बताया कि दिगंबर संत श्री कुशाल भारती जी महाराज के जन्मोत्सव पर गुरुवार को गौशाला में गौ सेवा की गई और रोगियों को फल-बिस्किट वितरित किए गए।