झांसी: पूर्व विधायक दीपनारायण यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर, डकैती केस में 27 दिन से फरार थे, कोर्ट ने भेजा जेल
झांसी में सपा से गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण यादव ने गुरुवार सुबह कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वह डकैती और रंगदारी के केस में 27 दिन से फरार थे। पुलिस उनको गिरफ्तार करने के लिए पहले से सख्त पहरा लगाए हुए थी लेकिन आज पुलिस को भनक तक न लगी। पहले 16 दिसंबर को उनको कोर्ट में सरेंडर करना था। मगर उस दिन कोर्ट में पुलिस की सतर्कता की वजह से वह नहीं पहुंचे।