जोकीहाट: डुमरिया गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, तीन लोग हुए जख्मी
Jokihat, Araria | Dec 25, 2024 महलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया गांव में घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों के देखरेख में तीनों जख्मी का इलाज किया जा रहा है।