तुलसीपुर: गया प्रसाद पोखरा तुलसीपुर में छठ पूजा पर अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची
सोमवार 5:00 बजे डाला छठ पर्व पर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए गया प्रसाद पोखरा में बड़ी संख्या में महिलाएं परिवार के साथ पहुंची एवं सूर्य देव को अर्घ देकर आशीर्वाद की कामना की। भारतीय संस्कृति की पोशाकों में पहुंची महिलाएं विभिन्न प्रकार के पकवानों एवं फलों का सूर्य देव को भोग लगाया एवं जल अर्पित कर स्वयं परिवार व समाज के कल्याण की कामना की।