नानपारा: मटेरा क्षेत्र के करौंदा में पुरानी लाश बरामद, पुलिस पहचान में जुटी
मटेरा थाना क्षेत्र स्थित करौदा ग्राम पंचायत के मजरा भगगगडवा में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे एक पुरानी लाश मिली। आवारा कुत्तों द्वारा नीचे जाने के बाद ग्रामीणों ने इसे देखा और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मटेरा थाना प्रभारी हरिकेश सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शाव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया