मांडू: कोलियरी मजदूर यूनियन शाखा सचिव ने कोयला मंत्री को पत्र प्रेषित किया है
Mandu, Ramgarh | Mar 19, 2024 सीसीएल परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना के कोल डिपो में कोयले के साथ ओबी मिलने को लेकर कोलियरी मजदूर यूनियन के परेज शाखा सचिव सुरेंद्र शर्मा ने कोयला मंत्री को पत्र प्रेषित किया है ।पत्र में कहा गया है कि परियोजना के पीओ व खान प्रबंधक के द्वारा धड़ल्लसे दिन के उजाले में कोयला डिपो में कोयले के साथ पत्थर मिलाया जा रहा है। इससे राजस्व का नुकसान हो रहा है ।