मांडू: श्री गुरु नानक पब्लिक में स्कूल कक्षा 9वी 10वीं की छात्र छात्राओं के लिए कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया
Mandu, Ramgarh | Mar 18, 2024 सोमवार को श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में कक्षा नवमी और दसवीं के छात्र-छात्राओं के लिए कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य हरजाप सिंह ने कैरियर काउंसलिंग की व्यवस्था की और बच्चों को सही दिशा की ओर ले जाने का प्रयास किया। जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो सके और वह सही राह को चुने और बेहतर मार्गदर्शन प्राप्त कर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सके।