उपायुक्त समीरा एस एवं उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन ने शुक्रवार को वन स्टॉप सेंटर पलामू का औचक निरीक्षण किया। दोंनो पदाधिकारियों द्वारा वन स्टॉप सेंटर के रख-रखाव, उपस्थिति पंजी, सेंटर में आश्रित बालिकाओं की स्थिति, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सेवाएं, भोजन तथा पेयजल की गुणवत्ता सहित कई बिंदुओं पर अवलोकन किया गया।