बरेली: किला थाना पुलिस ने श्मशान भूमि फाटक के पास से दो मोबाइल चोरों को किया गिरफ्तार
किला थाना पुलिस ने एसएसपी बरेली के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर शमशान भूमि फाटक के पास से दो मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों शातिर चोर फरीदपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले। थाना पुलिस ने पकड़े गए दोनों चोरों का आपराधिक इतिहास खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दियाहै।