भरतपुर: भरतपुर के रूपवास थाना क्षेत्र के गहनौली गांव में करंट लगने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
भरतपुर के रूपवास थाना क्षेत्र में गहनौली गांव में करंट लगने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें इलाज के लिए जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि महिलाएं लामनी करने आई थी। खेतों में फसल काटते समय मजदूर महिलाओं पर विद्युत का तार टूट कर गिरने से यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना में खेतों में खड़ी फसल में भी आग लग गई।