कोण्डागांव के विकास नगर स्टेडियम ग्राउंड में कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में बिहान से जुड़े 301 महिला स्व सहायता समूह सदस्यों को कुल 11 करोड़ 12 लाख 50 हजार का बैंक लिंकेज चेक वितरण किया गया.