बनखेड़ी। जनपद पंचायत बनखेड़ी अंतर्गत बाचावानी ग्राम संगठन में करीब 5 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई है। शिकायत के बाद जांच में गबन की पुष्टि होने पर संबंधित पदाधिकारियों और समूहों को राशि जमा करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन तीन माह बाद भी राशि जमा नहीं हो सकी है।