हैदरगढ़: त्रिवेदीगंज में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर हुआ हादसा, ई-रिक्शा पलटने से 3 लोग घायल, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
त्रिवेदीगंज में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। बारा मोड़ से पहले हुई इस दुर्घटना में ई-रिक्शा में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हुई।