सिकंदरा: दमनपुर मोड़ के पास से तमंचा लहराने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया, अवैध असलहा व कारतूस बरामद, पुलिस ने की कार्रवाई
जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने एक युवक को अवैध असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रविवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तमंचा लहराने का वीडियो वायरल कर