सोहावल: रायपुर गांव में कूड़े से लगीं आग में 6 बीघा गेहूं जलकर हुआ राख़, ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया
मिली जानकारी के अनुसार सोहावल तहसील क्षेत्र के रायपुर गांव में कूड़े से लगी आग में दस्तावेज लेखक कन्हैया, भगत सिंह के खेत में आग लग गई। आग पर जबतक काबू पाया जाता तबतक 6 बीघा गेहूं जलकर राख हो चुका था। बता दें कि ग्रामीणों के घंटो कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।