पिपलौदा के ग्राम पंचायत रियावन में शासकीय भूमि हड़पने के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ(EOW)ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम आबादी की शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 1411 को निजी बताने के लिए रिकॉर्ड मे कूटरचना,अभिलेख नष्ट करने और फर्जी प्रविष्टियां करने का खुलासा हुआ है।फर्जी भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र से लगभग 3000 वर्गफुट शासकीय भूमि का अवैध रूप से निजी उपयोग किया।