हुज़ूर: अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ मंडप बना आकर्षण का केंद्र, CM विष्णुदेव साय ने किया अवलोकन
Huzur, Bhopal | Nov 24, 2025 नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में सोमवार को छत्तीसगढ़ पेवेलियन आकर्षण का केंद्र बना रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पेवेलियन का अवलोकन किया और विभिन्न स्टॉलों में प्रदर्शित पारंपरिक कला,हस्तशिल्प,वन -आधारित उत्पादों और नवाचारों की सराहना की|