इटावा: सदर इलाके में झमाझम बारिश के बाद मैनपुरी अंडर पास में कई फीट पानी भरा, सुरक्षा के लिए पुल पर की गई बैरिकेटिंग
Etawah, Etawah | Jun 19, 2025 शहर के मैनपुरी अंडरपास में गुरुवार दोपहर बाद शुरू हुई झमाझम बारिश देर शाम तक जारी रहने से अंडर पास में 4 से 5 फीट पानी भर गया। बारिश को लेकर पालिका द्वारा पुल के दोनों ओर बैरिकेटिंग कर रास्ता रोका गया। इटावा मैनपुरी रोड पर रास्ता बंद होने से वाहन सवारों को कई किलोमीटर का चक्कर काटकर जाना पड़ा। इधर जिला अस्पताल परिसर, कचहरी रोड विकास भवन पानी मे लबालब हो गए।