अधौरा: हनुमान घाट के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Adhaura, Kaimur | Nov 23, 2024 आज शनिवार को हनुमान घाट के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शनिवार की शाम 4 बजे की बताई जाती है। जो भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी राजनाथ राम के 35 वर्षीय पुत्र मुन्ना राम बताया जाता है। सदर अस्पताल पहुंचे उसके परिजनों ने बताया कि गांव से बाइक से अपने खेत घूमने के लिए हनुमान घाट जा रहा था।