अधौरा: अधौरा प्रखंड के बहुउद्देशीय भवन में पैक्स चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर 43 लोगों ने किया नामांकन
Adhaura, Kaimur | Nov 20, 2024 आज बुधवार को 11 बजे अधौरा प्रखंड के बहुउद्देशीय भवन में पैक्स चुनाव को लेकर विभिन्न पदों के लिए कुल 43 लोगों ने नामांकन किया है। जहां बीडीओ कुंदन कुमार ने बताया कि आज 16 अध्यक्ष पद के लिए तथा 27 सदस्य पद के उम्मीदवारों ने नामांकन कराया गया है। आगे उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के गाइडलाइन के अनुसार सभी अभ्यर्थियों का दस्तावेज जांच करना नामांकन किया गया है।