बकानी: अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में बकानी कस्बा रहा पूर्णतया बंद
अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आज बुधवार को बकानी कस्बा पूर्णतया बंद रहा।वहीं कस्बे के प्रमुख स्थानों पर पुलिस के जवान भी तैनात रहे। अनुसूचित जाति जनजाति भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष हरि सिंह की अगुवाई में सदस्यों द्वारा राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन भी सौपा गया । इस दौरान भीम आर्मी के सदस्य मौजूद रहे।