इचाक: इचाक थाना क्षेत्र के साडम गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से सुदर्शन सिंह की गाय की मौत
बिजली विभाग की उदासीनता से गई एक गाय की जान, इचाक थाना क्षेत्र के साडम गांव निवासी सुदर्शन सिंह की गाय की मौत बिजली तार की चपेट में आने से हो गई। तार गिरे होने की सूचना ग्रामीणों ने पूर्व में ही बिजली विभाग को दिया था, मगर बिजली विभाग के कर्मियों ने नहीं ली थी सुध, अगर सुध लिया होता तो एक गौ की जान आज नहीं जाती।