बालाघाट: दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में जुड़वा भाइयों समेत पाँच युवक घायल
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार सभी पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में रत्नदीप मेश्राम को अधिक चोटें आने के कारण जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं अंकित और अजय डोंगरे का इलाज जिला अस्पताल बालाघाट में जारी है। अन्य घायल कर्तव्य पंचेश्वर और मनीष नागेश्वर का उपचार अन्य अस्पताल में किया जा रहा है।