फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला लंका रोड केवटरा में बुधवार की रात करीब 8:00 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रभु श्री राम, लक्ष्मण तथा वीर हनुमान की आदि की पूजा कर तीन दिवसीय श्री राम मेला महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि श्री राम के पद चिन्हों में चलकर इतिहास बदलता है। इस मौके पर शोभा यात्रा नगर में घूमी।