बालाघाट: काली पुतली चौक के पास भारत माता की प्रतिमा का 6 अक्टूबर को अनावरण, 25 सितंबर से नगर भ्रमण शुरू
नगर मुख्यालय स्थित काली पुतली चौक के समीप भारत माता की प्रतिमा की स्थापना को लेकर नगर पालिका एवं नगरवासियों की संयुक्त बैठक रविवार को दोपहर करीब ढाई बजे हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। नगर पालिका अध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर ने जानकारी दी कि भारत माता की प्रतिमा का अनावरण 6 अक्टूबर को किया जाएगा।