स्वास्थ्य विभाग ने सिविल सर्जन डॉ. राय कमलेश्वर नाथ सहाय को सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह आयोजित किया। पदाधिकारियों व कर्मियों ने उनकी दीर्घकालीन समर्पित सेवाओं की प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. सहाय ने प्रशासनिक दक्षता से ग्रामीण-दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया। ओएसडी ऋषिकेश तिवारी ने उनके नेतृत्व को प्रेरणादायक बताया।