बासोदा: गंजबासौदा में मुनीम से लूट का प्रयास, बदमाश 15 लाख लेकर भागने की कर रहे थे कोशिश
गंजबासौदा में यश ट्रेडिंग कंपनी के मुनीम अमित रघुवंशी के साथ लूट का प्रयास किया गया। मुनीम 15 लाख रुपये लेकर नवीन कृषि उपज मंडी जा रहे थे, तभी हथौड़ा गांव के पास दो बदमाशों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मुनीम ने साहस दिखाते हुए पैसे से भरा बैग लेकर भाग निकले और बदमाश अपनी मंशा में कामयाब नहीं हो सके। मुनीम के सर में 6 टांके लगे हैं और उनका इलाज जारी