पुरैनी मुख्यालय के श्री शंकर गौशाला परिसर में 4 दिसंबर से शुरू हुए श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ को लेकर पांचवें दिन सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ देखने को मिली। प्रवचनकर्ता के द्वारा जहां भक्ति भजन का भी आयोजन किया गया वहीं अलग-अलग प्रसंगों पर झांकियां भी निकाली गई। उक्त कार्यक्रम को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में काफी उत्साह का माहौल है।