बबेरू: पन्नाह गांव में मामूली बात को लेकर दबंगों ने दो लोगों को किया घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल
Baberu, Banda | Mar 28, 2026 मरका थाना क्षेत्र के पन्नाह गांव मे 26 मार्च की रात्रि अपने दरवाजे में बैठने से मना करने पर दबंगों ने गंगाराम यादव पुत्र हीरालाल यादव उम्र 50 वर्ष व बृजेश कुमार पुत्र मुन्ना यादव उम्र 19 वर्ष निवासी दोनों पन्नाह थाना मरका को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया पुलिस ने CHC कमासिन मे भर्ती कराया जहाँ डॉक्टर ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया आज मेडिकल कराया है।