ग्वालियर गिर्द: अस्पताल की छठी मंजिल पर डॉक्टर और अटेंडर आपस में भिड़े, लिफ्ट खाली करने को लेकर हुआ विवाद, मुकदमा दर्ज
शहर के कंपू स्थित हजार बिस्तर वाले अस्पताल में मरीज अटेंडर और डॉक्टरों के बीच विवाद हो गया मेडिसिन विभाग के आईसीयू के बाहर लिफ्ट एरिया में डॉक्टरों को जब नीचे जाने के लिए जगह नहीं मिली तो उन्होंने लिफ्ट एरिया से अटेंडर को हट जाने को कहा इसी को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। अटेंडेंरों डॉक्टर पर हमला किया। पुलिस ने दो अटेंडर्स को गिरफ्तार कर लिया है।