बरवाला: रामपुर शियूडी में ट्रक और कार की टक्कर, कार सवार बाल-बाल बचे
शनिवार को सुबह 7 बजे मिली जानकारी अनुसार रामपुर शियूडी में ट्रक कार की टक्कर का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ये हादसा रात के समय हुआ। हादसे के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।