रावतभाटा: रावतभाटा में कलश शोभायात्रा के साथ धूमधाम से मनाई गई श्री महर्षि गौतम जयंती
रविवार शाम 5 बजे के लमसम मिली जानकारी के अनुसार रावतभाटा में बेंड बाजों के साथ भगवान श्री महर्षि गौतम की कलश शोभायात्रा गौतम आश्रम से मानव मंदिर और नया बाजार होते हुए वापस शौभायात्रा गौतम आश्रम पहुंची। कलश शोभायात्रा में घोड़ी पर बैठने की बोली समाज कोषाध्यक्ष सुशील शर्मा, मुख्य कलश की बाली पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम व्यास द्वारा पूरी की गई।